शिक्षक संघ अम्बेडकर की उच्चैन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

 शिक्षक संघ अम्बेडकर की उच्चैन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

उच्चैन ब्लॉक की नवगठित कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी


उच्चैन:  दिनांक 20.09.2022 को डा. भीम राव अम्बेडकर पार्क उच्चैन, भरतपुर में राज. शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की उच्चैन ब्लॉक कार्यकारिणी गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अमर सिंह सेवानिवृत्त CBEO ने की, और मुख्य अतिथि मुकेश कुमार पिप्पल जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) रहे व चुनाव अधिकारी मनोज कुमार तामेश तथा चुनाव पर्यवेक्षक गिर्राज सिंह रहे। इस मौके पर ऊदल सिंह कैरों, बृजलाल, सुबह सिंह, गंभीर सिंह, शिब्बू सिंह, राहुल मदेरणा, अतुल सिंह गुर्जर, सुजान सिंह, अभिलाषा यादव, विजय सिंह, अंजू मीना, लक्ष्मण सिंह अनाह, संतोष कुमार, सतीश सिंह मदेरणा  व  अन्य सैकड़ों शिक्षक साथी मौजूद थे।  कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। मंच का संचालन श्यामसिंह मौर्य द्वारा किया गया। सभी उपस्थित साथियों का परिचय सत्र लिया गया। परिचय सत्र के बाद चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक के निर्देशानुसार विभिन्न पदों ले लिए नाम लिए गए एवं सर्व सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष ऊदल सिंह रहीमपुर, ब्लॉक मंत्री/सचिव दामोदर अम्बेश, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुनील राठी, सह कोषाध्यक्ष उदय सिंह तेहरा,  संरक्षक अमर सिंह, सभा अध्यक्ष श्याम सिंह मौर्य, उपाध्यक्षक अतुल सिंह, अमर सिंह, विजय सिंह, संगठन मंत्री राहुल मदेरणा, राकेश, सुजान सिंह, प्रचार मंत्री लक्ष्मण सिंह अनाह, प्रवक्ता शिब्बू सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संतोष कुमार पिप्पल, गंभीर सिंह, महिला मंत्री अभिलाषा यादव, अंजू मीना, मनीषा जाट, पैराटीचर मंत्री सतीश सिंह मदेरणा व संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने आगामी 24 सितंबर को वैर में आयोजित होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में समल्लित होने का जिला अध्यक्ष को आश्वासन दिया।













हैलो दोस्तों अगर आपको पोस्ट कैसी लगी  कमेन्ट के माध्यम से बताएं अगर आपको कुछ और जानकारी चाहिए तो आप कमेंट्स के माध्यम से बात सकते है या फिर आप मुझे contact us पर भी पूछ सकते है। 


        My Whatsapp : Click Here

        आप हम से संपर्क करें 

     Telegram : Damodar World

    Youtube : Damodar World

    Twitter : Damodarambesh8

    Facebook Page : Damodar World

    Facebook : Damodar Ambesh

    Instagram : Damodar Ambesh



Post a Comment

Previous Post Next Post