राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

नगर की नवचयनित ब्लॉक कार्यकारिणी व अन्य पदाधिकारी 


नगर : दिनांक 17.09.2022 को राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की नगर ब्लॉक की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन गांधी पार्क नगर में तुलाराम निर्वाण (प्रधानाचार्य) की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से सुपनलाल सुकेती प्रचार मंत्री, रामहंस खोलिया प्रदेश संगठन मंत्री  जिला कार्यकरिणी से मुकेश कुमार पिप्पल जिला अध्यक्षक, लक्ष्मण सिंह सरंक्षक, जमुनालाल कोषाध्यक्षक, उदल सिंह कैरों, दामोदर अम्बेश, ब्रजलाल, मानसिंह, सिमत्तबाल, साहब सिंह, रमन सिंह, विजय सिंह, उदय राम वर्मा व नगर ब्लॉक के सदस्य उपस्थित थे। बैठक का आयोजन रामहंस खोलिया ने किया।
जिला अध्यक्षक मुकेश पिप्पल का नगर कार्यकरिणी स्वागत करते हुये


       बैठक में शिक्षकों से संबधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं नगर ब्लॉक कार्यकरिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें मतदान द्वारा ब्लॉक अध्यक्षक, ब्लॉक सचिव/मंत्री व ब्लॉक कोषाध्यक्षक का चुनाव सपन्न कराया गया जिसमें चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्षक प्रमोद कुमार तथा चुनाव पर्यवेक्षक रामस्वरुप भारती जिला उपसभा अध्यक्षक रहे। ब्लॉक अध्यक्षक नवल सिंह, ब्लॉक सचिव/मंत्री मुकेश कुमार व ब्लॉक कोषाध्यक्षक चुने गये सभी बैटक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवचयनित ब्लॉक अध्यक्षक नवल सिंह ने अपने उद्बोधन में आगामी जिला शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन नगर ब्लॉक में करने का आश्वासन् दिया।







Post a Comment

Previous Post Next Post